उत्तर प्रदेश बलिया से विनय कुमार राठौर की रिपोर्ट -
बेरिया बेलिया । तालिमपू निवासी- यशवंत कुमार सिंह, पुत्र संजय कुमार सिंह ने ,भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बंनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
यशवंत सिंह अपनी प्रारंभिक शिक्षा दुआबा चिल्ड्रन स्कूल से,उसके बाद मधुपुर मैं कन्वेंट स्कूल में क्लास आठवीं तक पढ़ाई की।
फिर सैनिक स्कूल में कक्षा 12वीं तक पढ़ाई कीये।
फिर नेशनल डिफेंस अकादमी पुणे से, फिर से अपनी तैयारी को लेकर देहरादून गए, वहां से मीशन हासिल किए । अभी अरुणाचल में पोस्टिंग हुवा है।
डिफेंस स्कूल की तैयारियों को लेकर इन्होंने अपनी मंजिल के रास्ते तय कीये है।
अब तालिमपुर के नौजवानों को इन्होंने अपनी प्रेरणा से एक नई उम्मीद की किरण जगाये है सफलता की तरफ अपने क्षेत्र के नौजवानों के लिए।
यशवंत सिंह ने यह भी बताया कि वापसी के दौरान अगर अपने पोस्ट अरुणाचल में अगर जाते है तो पूरी तरीके से लड़ाई के लिए मौजूद रहेंगे।
इतनी कम उम्र में सेना में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर यशवंत ने क्षेत्र ही नही ,पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।
उनकी कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में खुशी की माहौल व्याप्त है।
बेरिया विधानसभा के बीजेपी नेता विधायक सुरेंद्र सिंह भी उनकी खुशी के माहौल में बधाईया देते हुए शामिल हुए।


