सिहोरा से संदीप राही व सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट -
सीहोरा तहसील के सबसे बड़े कसबे गोसलपुर स्थित उक्त केंद्र में मात्र एक चिकित्सक रहने से सिहोरा मझौली पनागर तहसीलों के 1 सैकड़ा से अधिक ग्रामों के ग्रामवासी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हैं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर गोसलपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन करने दो चिकित्सा अधिकारी एक आयुष चिकित्सक की पदस्थापना के साथ अस्पताल में पोस्टमार्टम सुविधा चिकित्सक आवास बनाए जाने की मांग की है
