जबलपुर से संतोष जैन व इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
ऋषि राघवेंद्र मानव कल्याण शिक्षा समिति जबलपुर एवं कंचन शिक्षा एवं महिला बाल विकास समिति जबलपुर के पदाधिकारी व सदस्य कर रहे दवा वितरित
कोविड-19 महामारी के संबंध में घर-घर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत ऋषि राघवेंद्र मानव कल्याण शिक्षा समिति जबलपुर एवं कंचन शिक्षा एवं महिला बाल विकास समिति जबलपुर के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट जिला कार्यालय आयुष एवं संभागीय कार्यालय से दवा लेकर निशुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण दमोह नाका शंकर नगर माढोताल राजीव गांधी नगर मैं किया जो लोग कोरोना से संक्रमित थे और जो ठीक हो चुके थे लेकिन उनको शारीरिक कमजोरी बुखार सर्दी खांसी हो रही है उनके लिए यह औषधियां निशुल्क वितरण में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरतना सिंह एवं संभाग की आयुष अधिकारी श्रीमती बिंदु धुर्वे संतोष जैन डॉक्टर बृजनंदन गोस्वामी डॉक्टर माधव चंद सिंगरौले डॉक्टर राज डॉक्टर एस ए रहमान डॉक्टर सीपी साहू संगीता कोरी अंकित श्रीवास्तव गजेंद्र सिंह शारदा चक्रवर्ती इंद्रजीत कोस्टा गौरव सोनी जैसे अनेक समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व आयुष की टीम लगातार सहयोग कर रहे हैं


