जबलपुर से आशीष अग्रवाल व कोमल सिंह पटेल की रिपोर्ट -
थाना शहपुरा अंतर्गत टिकरी घाट में जेसीबी मशीन से मुरूम का अवैध उत्खनन कर डम्फर में लोड करते जेसीबी चालक एवं डम्फर चालक रंगे हाथ पकडे़ गये , जेसीबी मशीन एवं डम्फर जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी पाटन श्री देवी सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना शहपुरा की टीम द्वारा जेसीबी से मुरूम की खुदाई करते हुये डम्फर लोड करते हुये जेसीबी के चालक एवं डम्फर के चालक को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी शहपुरा सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि आज दिनाॅक 19-6-21 की शाम 4-30 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टिकरीघाट पर अवैध रूप से जेसीबी मशीन द्वारा मुरूम की खुदाई कर डम्फर मे लोड कर ले जाया जाने वाला है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहाॅ जेसीबी मशीन एमपी 20 डीए 0920 का चालक जेसीबी से खुदाई कर मुरूम डम्फर क्रमंाक एमपी 20 जीए 7982 मे लोड कर रहा था, जेसीबी एवं डम्फर के चालकों से नाम पता पूछा तो जेसीबी के चालक ने अपना नाम मुकेश झारिया उम्र 32 वर्ष निवासी सहसन एवं डम्फर के चाल ने उत्तम ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी सहसन बताया , दोनों से मुरूम के उत्खनन एवं परिवहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये। जेसीबी मशीन एवं मरूम लोड डम्फर जप्त करते हुये दोनो के विरूद्ध धारा 379 भादवि एवं 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका - मुरूम के अवैध उत्खन एवं परिवहन मे लिप्त जेसीबी एवं डम्फर को जप्त कर देानेा चालकों को पकडने में सहायक उप निरीक्षक आलोक सिंह, आरक्षक अभय सिंह एवं रोहित की सराहनीय भूमिका रही।



