कटनी से रमेश पांडे व सत्येंद्र बर्मन की रिपोर्ट -
तेज हवाओं और आंधियों के बीच लॉकडाउन के अंतिम दिन भी थाना कैमोर और ए सी सी ट्रस्ट ने निर्धन एवम जरूरतमंदों को ग्राम नन्हवारा में बांटी खाद्यान्न सामग्री
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी (भा. पु. से.) के द्वारा कटनी जिले में कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से लॉकडाउन को झेल रहे निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को घर तक निशुल्क खाद्यान्न सामग्री पहुंचाए जाने के लिए कटनी पुलिस मिशन संबल मुसीबत के समय सहारा बना है ।
लॉकडाउन के अंतिम दिन सोमवार को भी कैमोर टी.आई. अरविंद जैन ने पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, चंद्रभान विश्वकर्मा आरक्षक शिव ,अचल, सनिल एसीसी ट्रस्ट कैमोर के सीएसआर हेड एनेट विश्वास ने अपनी टीम अमित सोनी, पीयूष लाल, ओमप्रकाश, मोहसीना, अनूप, सुनील, सुशील एवं अरुणा के साथ मिलकर लगातार सोमवार को भी ग्राम नन्हवारा में शाम को चल रही तेज हवाओं और आंधियों के बीच करीब 120 निर्धन और जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। साथ ही ग्रामवासियों को टीकाकरण कराए जाने हेतु जागरूक भी किया गया ।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी द्वारा चलाए गए कटनी पुलिस मिशन संबल के अंतर्गत ए सी सी डायरेक्टर प्लांट श्री के.आर. रेड्डी के मार्गदर्शन व एच.आर. हेड श्री एच. पी. सिंह के निर्देशन में एसीसी सी.एस.आर. हेड एनेट विश्वास, चीफ सिक्योरिटी अधिकारी श्री नीरज सिंह ने कैमोर टी आई अरविंद जैन एवम पुलिस बल के साथ मिलकर लॉक डाउन की अवधि में थाना कैमोर क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम , देवरी मझगवां, कलेहरा, बडारी, अमैठा, मेहगांव, देवसरी , नन्हवारा कला, झिरिया, अमुवारी, संगवारा, सुरमा, गुडगुडौहा, बम्हनगवां, सलैया कोहारी, खिरवा खुर्द, धनवाही, हरैया, दुर्जनपुर , चरी, पडरेही, जमुवानी कला, जमुवानी खुर्द, खिरवा नं 2 , अमरैया , खलवारा ग्राम , खरखारी रजवारा एवं कैमोर नगर के करीब 2600 निर्धन एवं जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री बांटने का सराहनीय कार्य किया गया।
उल्लेखनीय है की थाना कैमोर क्षेत्र में खाद्यान्न सामग्री का वितरण थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्मान देते हुए स्टाल लगाकर किया गया , कटनी जिले के मिशन संबल की सराहना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी सराहना की गई है। कैमूर पुलिस के इस सराहनीय कार्य मे ए सी सी ट्रस्ट के साथ-साथ नगर परिषद कैमोर एवं क्षेत्र के समाज सेवियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है । कैमोर नगर के पापा टेंट हाउस के संचालक अख्तर भाई जान ने भी अपनी निशुल्क सेवाएं इस पुनीत कार्य में दी हैं।


