भोपाल से संतोष जैन व इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
संघ की नाराजगी से मंसूबे धड़ाम
मुलाकातों पर दिल्ली से लगाम
हवाई अटकलों पर विराम
नरोत्तम मिश्रा बोले शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे
कांग्रेस का तस नूरा कुश्ती कर रहे भाजपा नेता
संघ की बैठक पर अफवाहों के बाद आला पदाधिकारी नाराज
मैं तो कहीं और ही लगा हूं पहलाद के घर से चर्चाओं की शुरुआत
संगठन ने खुद दी हवा
इधर सिंधिया के दौरे के अलग समीकरण
व्हाट्सएप से फैली अफवाह
मध्य प्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं की मुलाकातों की सियासत पर दिल्ली से ही लगाम कस दी गई है इस सियासत से उठ रही चर्चाओं में जब दिल्ली में हुई आर एस एस की बैठक का भी जिक्र होने लगा तो उच्च स्तर से नाराजगी जताई गई इस बीच भोपाल में विधानसभा समितियों की बैठक के कारण बड़ी संख्या में विधायक जुटे तो सत्ता का चेहरा बदलने की चर्चाएं चल पड़ी इसमें भी दिल्ली की बैठक को जोड़ दिया गया इससे संघ खफा हो गया मामले को तूल पकड़ता देख गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को साफ कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे इसके बाद विधायकों की भीड़ भोपाल में होने से मुलाकातों तो होती रही लेकिन चेहरा बदलने की सियासत पीछे हो गई


