थाना माढोताल में मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़ा गया - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


थाना माढोताल में मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़ा गया

जबलपुर से कुलभूषण सिंह गौतम व राजेश बुनकर की रिपोर्ट -


थाना माढेाताल में दिनाँक 2-6-21 को मुकेश यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कठौंदा माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह बिल्डर का काम करता है। दिनाँक 2-6-21 की रात लगभग 11 बजे अपनी ड्रीमलैंड साईट को देखने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में आकाश जैन व दीपक जाटव व अन्य लोग मिले जो यह कहते हुये कि तू बहुत बड़ा बिल्डर बन रहा है , गालीगलौज करने लगे, विरोध करने पर मारपीट करते हुये अपनी हाॅण्डा सिटी कार क्रमंाक एमपी 20 सीए 6971 से भाग गए है। रिपोर्ट पर आकाश जैन, दीपक जाटव व अन्य के विरुद्ध अपराध क्रं.629/21 धारा 294,323,506,34 भादवि का अपरध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया ।

दोैरान तलाश पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की फरार चल रहा आरोपी दीपक जाटव ग्रीन सिटी अपने घर पर आया हुआ है । सूचना पर ग्रीनसिटी स्थित दीपक जाटव के घर के पास दबिश दी गयी, पुलिस को देखकर दीपक जाटव ने अपनी कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया, तलाशी ली गयी तो कार मे 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस छिपाकर रखे मिला, पिस्टल एवं कारतूस मय हाॅण्डा सिटी कार के जप्त करते हुये दीपक जाटव पिता शंकरलाल जाटव उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक छोटी महाकाली मंदिर के पास थाना लार्डगंज वर्तमान पता गली नं.06 ग्रीनसिटी माढ़ोताल को मारपीट के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है । प्रकरण के अन्य आरोपियो की सरगर्मी से तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका - मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी को पिस्टल एवं कारतूस के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक सचिन जैन, संदीप सिंह, कपिल कौरव की सराहनीय भूमिका रही ।