नगर में डीएम व एसपी के निर्देशन में चला कब्जा हटाओं अभियान - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


नगर में डीएम व एसपी के निर्देशन में चला कब्जा हटाओं अभियान


 नगर में डीएम व एसपी के निर्देशन में चला कब्जा हटाओं अभियान 


 अतिक्रमण हटाये जाने के साथ ही उन्हे भविष्य में भी अतिक्रमण नही करने हेतु किया गया आगाह 


 आगे भी जारी रहेगा यह अभियान-एसडीएम 


 देवरिया (सू0वि0) 24 जून।’ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र के निर्देशन में नगर में अतिक्रमण एवं जाम की समस्याओं को लेकर आज उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, सदर कोतवाल राजू सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह एवं उप सम्भागीय परिवहन की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सुबाष चौक  से पूर्वा चौराहे  तक, तहसील रोड एवं कसया ओवर ब्रिज तक अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया।

          अभियान के इस दौरान  इन मार्गो यथा सुबाष चौक से पूर्वा चौराहे तक, तहसील रोड एवं कसया ओवर ब्रिज तक किये गये अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही उन्हे एसडीएम सदर द्वारा सचेत किया गया कि इस तरह का अतिक्रमण कराने वालो के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जायेगी और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेगा। जहां कही अतिक्रमण मिलेगा उसे हटाये जाने के साथ ही उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने अतिक्रमण की मंशा रखने वालो को आगाह करते हुए कहा कि इस तरह का कोई कृत न करें, जिससे कि वह उनके लिये परेशानी का सबब बने। किसी भी दशा में दशा में अनाधिकृत कब्जा कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।

    प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।’