जबलपुर से धर्मेंद्र कोरी व अरुण दीवान की रिपोर्ट -
जबलपुर/ विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार विभाग द्वारा लगभग 15 दिन से भारत माता चौक सदर में परिश्रम करने वाले परिश्रमी एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरण किया जा रहा था । इस अभियान का आज 31 मई दिन सोमवार को अंतिम रूप दिया गया । जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विजय यादव ने बताया, सर्वप्रथम वासुदेव कुटुंब का पालन करते हुए भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन कर देश की उन्नति की कामना की गई तत्पश्चात सभी ने मिलकर परिश्रम करने वाले परिश्रम इन सब्जी ठेला वाले एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को फल वितरण कर सेवा कार्य करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी, श्री आलोक सिंह चौहान जी, डॉक्टर वाणी आहलूवालिया जी, प्रदीप गुप्ता जी, पंकज जी, रोहित ठाकुर जी, अर्पित सिंह ठाकुर जी, रोहित कुरील जी, उमेश राठौर जी, अविनाश महावर जी, विक्रम सिंह जी, चिंटू पिल्ले जी, जयकांत शाह जी, आकाश रजक जी, विजय यादव जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
