सतना से मनीष गर्ग की रिपोर्ट -
मैहर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा लल्ला ने भारतीय जनता पार्टी सरकार शिवराज सिंह के ऊपर टारगेट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के जगत मामा शिवराज सिंह केवल ढोंग धतूरा की राजनीति करते हैं उन्हें चुनाव के समय बहनें और भांजा भांजी ज्यादा दिखाई देते हैं लेकिन चुनाव के बाद उन्हीं बहने और भांजा भांजीयों की कोई परवाह नहीं रहती मैहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से शिवराज सिंह चौहान की बहने आशा कार्यकर्ता एवं सहयोगी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा था लेकिन उनके ज्ञापन पर किसी प्रकार की आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई जिसको लेकर के आशा एवं सहयोगी कार्यकर्ता अनशन करने को मजबूर हो गई देखा जाए तो मामा के प्रति बहनों में काफी आक्रोश देखा गया है मामा से नाराज उनकी बहनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया लेकिन कई दिन धरना प्रदर्शन में बैठने के बावजूद भी सरकार कुंभकरण की नींद से नहीं जागी और अंततः आशा कार्यकर्ता एवं सहयोगी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं देखा जाए तो भाजपा सरकार में आशा कार्यकर्ता भूख हड़ताल करना यह सरकार की निकम्मा पन को प्रदर्शित करती है यह सरकार केवल प्रदेश की जनता का शोषण कर रही है आशा कार्यकर्ता रात दिन गर्भवती महिलाओं की सेवा में समय तो देती ही है और 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर भी रहती है ऐसी सेवा कार्य करने वाली महिलाओं की मांग को सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए और महज उनकी इस मेहनत पर केवल ₹2000 मेहनत राशि दी जाती है जो अत्यंत कम है अगर आशा कार्यकर्ताओं की नियमितीकरण और वेतन वृद्धि सरकार नहीं करती है तो इसके लिए यह आंदोलन उग्र आंदोलन होगा आशा बहनों के साथ यूथ कांग्रेस भी मैदान पर उतरकर आमरण अनशन और भूख हड़ताल भी करेगी इतना ही नहीं सरकार को घेरने भोपाल तक यूथ कांग्रेस एवं आशा कार्यकर्ताओं का जत्था जल्द भोपाल की ओर रवाना होगा ।

