
नरसिंहपुर से अमित वर्मा की रिपोर्ट -
करेली। कोरोना महामारी से दिवंगत स्व श्री गोविंद प्रसाद प्रजापति शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला इमलिया (मर्रावन) ब्लॉक चावरपाठा के असामयिक निधन होने पर होने पर उनके परिवार की आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए राज्य शिक्षक/अध्यापक संवर्ग तहसील इकाई तेन्दूखेड़ा ने स्व प्रजापति के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद हेतु सोसल मीडिया पर मुहिम चलाते हुए एक लाख रुपये सहायता राशि संग्रहित की। रविवार को तहसील मुख्यालय तेन्दूखेड़ा में सांसद होशंगाबाद उदय प्रताप सिंह की गरिमामय उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने 51 हजार रुपये नगद आर्थिक सहायता राशि उनके पुत्र को सौंपते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। शेष राशि 49 हजार रुपये उनके बचत खाते में शीघ्र ही जमाकर सहायता की जावेगी। सांसद श्री राव ने अध्यापक/शिक्षक संवर्ग तहसील तेन्दूखेड़ा की इस अनूठी पहल की सराहना करते स्वर प्रजापति के पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये नगद आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की सहमति प्रदान की। साथ ही स्थानीय विधायक तेन्दूखेड़ा संजय शर्मा द्वारा भी स्व प्रजापति के पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये नगद आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की सहमति प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर अध्यापक संवर्ग के प्रतिनिधि मंडल में सियाराम पटेल, विनोद श्रीवास्तव, बीआरसी चावरपाठा राजेश सेन, सतीश कटारे, सूर्यकांत पाठक, त्रिलोक जैन जनशिक्षक, महेंद्र प्रजापति, राकेश पटेल, सचिन गुप्ता, कमलेश त्रिपाठी, राजकुमार श्रीवास्तव, श्रीराम पटेल, प्रेमसिंह ठाकुर, छत्रपाल सिंह पटेल, आशीष रघुवंशी, ब्रजेश रघुवंशी, शेख शहादत खान, शंकर सिंह पटेल, जगन्नाथ सिलावट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
