पनागर से सौरव मिश्रा की रिपोर्ट
जिला जबलपुर ब्लाक मझौली के ग्राम दर्शनी आश्रम तिराहा में स्थानीय लोगों की उपस्थिति में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती, उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पोंडा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल और मीडिया प्रभारी दीपक साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने लोगों को वृक्षारोपण हेतु पौधे वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक सनिल यादव,राकेश पटेल, सत्यम ठाकुर, रंजीत पटेल ,प्रिंस दुबे, सोनू नामदेव, सुखदेव यादव ,संतराम चक्रवर्ती आदि लोग उपस्थित रहे।

