नरसिंहपुर से अमित वर्मा की रिपोर्ट -
करेली विगत दिवस राजनेतिक दल कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेश राहुल ठाकुर के नेतृत्व में शासकीय अस्पताल करेली में मरीजो एवं परिजनों को फल वितरण किया और साथ में पौधारोपण किया गया। युवक कांग्रेस के मनीष कौरव ने कहा कि हम सब देश के दूरदर्शी एवं जननायक नेता राहुल गांधी जी की विचारधारा के साथ हमेशा जनसेवा करेंगे। राहुल ठाकुर ने कहा साथ ही कोरोना कॉल में जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी जी ने समय समय पर सरकार को सुझाव दिए जिसपर सरकार ने देर ही सही लेकिन अमल में लाये। नीरज स्वामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता इस कोरोना की भयावक बीमारी में आमजन की हर संभव मदद करने को तैयार रहेंगे जिसका अनुसरण कर हम सभी युवक कांग्रेस ने लोगो के लिए निरंतर सेवाकार्य किया । इस अवसर पर पर आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष अनन्त नेमा , विजेंद्र ठाकुर , प्रदेश किसान नेता करन कुशवाहा , अनमोल ठाकुर , जीशान अली , हर्ष रघुवंशी , योगेश वर्मा , विजय ठाकुर , सोनू कहार , मन्नू ठाकुर , रमन ठाकुर , शाहिल खान , शानू खान , धीरज पटवारी , आदित्य नामदेव सहित युवा कांग्रेसी उपस्थित हुए।

