सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पुनर्विकसित किये गये सुंदर स्मार्ट पार्कों में से एक चंद्रा पार्क में रविवार को नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री आर पी अहिरवार एवं सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के महत्वकांछी अभियान "अंकुर कार्यक्रम" अंतर्गत चंपा, अमरुद, पीपल, बरगद आदि विभिन्न देशज प्रजाति के पौधों का रोपण किया एवं वायुदूत ऐप के माध्यम से पौधरोपण की फोटो अपलोड की। सभी ने अपने द्वारा लगाये गाए प्रत्येक पौधे की खाद, पानी एवं सुरक्षा आदि के साथ पूर्ण देखभाल करने एवं शहर के विभिन्न स्थलों पर पौधे लगा कर सागर को स्वच्छ समृद्ध पर्यावरण के साथ हरियाली का महासागर बनाने का संकल्प लिया।

