भोपाल में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


भोपाल में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला


भोपाल से संतोष जैन व इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -

आरोपी 17 साल की नाबालिग से करीब 9 साल से ज्यादती कर रहा था। मामले को दबाने के लिए वह बेटी के साथ ही पत्नी से भी बेरहमी से मारपीट करता था। नाबालिग ने करीब 9 साल बाद अपने पिता के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत जुटाई और मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।


छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 17 साल की नाबालिग पिता की करतूतों के कारण पहले ही पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसने अपनी मां के साथ छोला मंदिर थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। उसने बताया कि माता-पिता के अलावा तीन भाई भी हैं। उसके पिता बावर्ची हैं।


नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसके साथ 9 साल से गलत काम कर रहे हैं। यह हरकत वे उसकी मां के सामने करते हैं। कुछ बोलने पर मारपीट करते हैं। मां को भी मारते हैं। उसके कारण ही उसकी पढ़ाई और लोगों से बातचीत छूट गई। वह घर में ही रहती है।


दो दिन पहले भी उन्होंने उससे ज्यादती की, लेकिन इस बार उसने ठान लिया कि वह उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेगी। शुक्रवार को जैसे ही पापा काम पर निकले, उसने मम्मी को तैयार किया और वह छोला मंदिर पुलिस थाने आ गई। उसने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दी।


मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता है


वह कहता था कि अगर किसी रिश्तेदार, पड़ोसी या फिर पुलिस को इसके बारे में बताया तो जान से मार देगा। पापा की धमकी और मार के डर से अब तक ना तो मां और न ही मैं उससे कुछ बोल पाई। पहली बार उसने साल 2012 में उससे दुष्कर्म किया था। उस समय वह 9 साल से भी कम उम्र की थी। गुरुवार की रात उन्होंने फिर उससे ज्यादती की। इसी दाैरान मां की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध किया, तो पापा ने उनसे खूब झगड़ा किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।