अनियमिताओं पर 12 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर होगी कार्यवाही, - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


अनियमिताओं पर 12 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर होगी कार्यवाही,

  सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -

_

जिले में खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग का संयुक्त अमला दुकानों की निरंतर करेगा जांच

_

सागर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने मख्यमंत्री अन्न पूर्णा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना में पात्र हितग्राहियों को उनकी पात्रता अनुसार खाद्यान प्राप्त हो सके। इसके लिए कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर शासकीय उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण और जांच का अभियान चलाया जा रहा है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अमले द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई। पिछले एक सप्ताह में 12 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर अनियमिताएं पाए पर उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रकरण संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को भेजे गए है।  

जिन पर कार्यवाही हुई है उनमें शासकीय उचित मूल्य दुकान सागर अंतर्गत गोपालगंज वार्ड क्रमांक-1, भगवानगंज वार्ड, लाजपतपुरा वार्ड, केशवगंज वार्ड, कृष्णगंज वार्ड, तिली वार्ड-2, लक्ष्मीपुरा वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, सूबेदार वार्ड क्रमांक-1, संतरविदास वार्ड क्रमांक-2, बल्लभनगर वार्ड एवं शास्त्री वार्ड की दुकानें शामिल है।

उपरोक्त प्रकरणों के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सागर को उचित मूल्य दुकानों के विरूद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2015 के तहत कड़ी कार्यवाही करने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये है। उचित मूल्य दुकानों की जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा।