जमकर बरसे बदरा, विकास की खुली पोल, निचली बस्तियां जलमग्न, 4 फिट तक भरा पानी - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


जमकर बरसे बदरा, विकास की खुली पोल, निचली बस्तियां जलमग्न, 4 फिट तक भरा पानी




शिवपुरी जिला विशेष संवाददाता अतुल जैन

शिवपुरी। आज शिवपुरी में शाम लगभग 6 बजे शहर के उपर लंबे इंतजार के बाद बारिश ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। आज लंबे इंतजार के बाद शहर में लगभग 1 घंटे झमाझम बारिश हुई है। जिससे बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चहरे पर मुस्कान आ गई है। दूसरी और उमस और गर्मी से परेशान शहर बासियों ने राहत की सांस ली है।

पहली ही बारिश ने शिवपुरी में विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी

इस पहली ही बारिश ने शिवपुरी में विकास के दाबों की पोल खोलकर रख दी। हालात यह है कि शहर के साबरकर पार्क के बाहर बनी नगरपालिका की दुकानें रोड से नीचे हो गई। जिसके चलते यह दकाने जलमग्न हो गई। इसके साथ ही झांसी तिराहे के पास ठेकेदार द्धारा गोविंद हार्डवेयर,श्री हार्डवेयर,आईसीआईसीआई बैंक के बाहर नाली का निर्माण नहीं किया। जिसके चलते यहां पानी की निकासी नहीं हो सकी। और यहां थीम रोड पर ही लगभग 4 फिट तक पानी भर गया।

नालियों की सफाई नहीं होने से निचली बस्तियों में पानी भर गया

इतना ही नहीं नपा द्धारा नालियों की सफाई नहीं होने से शहर की कई निचली बस्तियां जैसे संजय कॉलोनी वाल्मीक मौहल्ला में 600 मीटर पानी भर गया। इस कॉलोनी में नाली नहीं होने के चलते पानी की निकासी नही हो पा रही है। इसके साथ ही शांति नगर,मीट मार्केट,पुरानी शिवपुरी का गढ्डा मोहल्ला सहित कई जगह घरों में पानी घुस आया। जिसके चलते लोग परेशान होते दिखे।