गाडरवारा । नरसिंहपुर ज़िले के पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशानुसार ज़िले में मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे ,एसडीओपी महोदय गाडरवारा श्री ओ0पी0 त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक राजपाल सिंह बघेल द्वारा गठित की गई विशेष टीमों द्वारा दिनांक 25/07/2021 को मुखबिर सूचना के आधार पर गोल्डन सिटी कॉलोनी गाडरवारा मे अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से लेकर खडे नितिन उर्फ गोलू पिता नारायण सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को तत्काल मौके पर दबिश देकर रंगे हाथ 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 2,20,000 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 612/21 धारा 8,21(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इसी तारतम्य में कामती पिठेहरा तिराहा गाडरवारा में अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से लेकर काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से आये विजय पिता भगवानदास कुर्मी उम्र 26 वर्ष निवासी जगदीश वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को तत्काल मौके पर दबिश देकर रंगे हाथ 26 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 2,60,000 रुपए मय पल्सर मोटरसाइकिल के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 613/21 धारा 8,21(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड हासिल किया गया । इस प्रकार उक्त प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 48 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती ₹4,80,000 जप्त की गई । उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक जैन, सहायक उपनिरीक्षक अनिल सिंह ,आरक्षक 483 राजेंद्र पटेल ,आरक्षक 586 दिनेश पटेल, आरक्षक 252 अनुराग दुबे, आरक्षक 74 राकेश झा,आरक्षक 454 कमलेश की सराहनीय भूमिका रही । रिपोर्ट राहुल साहू करेली
Home
Unlabelled
गाडरवारा पुलिस ने कसा शिकंजा मादक पदार्थ में लिप्त दो आरोपियों से पल्सर मोटरसाइकिल सहित 48 ग्राम स्मैक कुल ₹4,80,000 कीमती की गई जप्त

Share This
About santosh