वीरेंद्र सिंह धाकड़ आबकारी अधिकारी के निर्देशन में ग्राम ठेवला में 5 प्रकार पंजीबद्ध कर 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए l - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


वीरेंद्र सिंह धाकड़ आबकारी अधिकारी के निर्देशन में ग्राम ठेवला में 5 प्रकार पंजीबद्ध कर 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए l


राजीव सक्सेना की रिपोर्ट -

शिवपुरी : - शिवपुरी जिले में आज कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रीमान जिला आबकारी अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ जी के निर्देशानुसार अवैध मदिरा निर्माण की सूचना पर आज दिनांक 12-07-2021 को वृत्  पोहरी प्रभारी श्री मती सोनाली त्रिवेदी  आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत पोहरी में ग्राम ठेवला   में दबिश देकर 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 105 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 3800किलो गुड़ लहान  एवम मदिरा निर्माण का सामान जप्त किया गया। एवम 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।उक्त समान की कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रु. आंकी गयी।

उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी श्रीमती  सोनाली त्रिवेदी आबकारी उपनिरीक्षक, श्री तीर्थराज भारद्वाज,आबकारी उपनिरीक्षक एवं आरक्षक,मुख्य आरक्षक, नगर सैनिक का सराहनीय सहयोग रहा।

आबकारी द्वारा अभियान चला कर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाहियों से अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालो में भय व्याप्त है ।