गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन दतिया ।24 जुलाई शनिवार को मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के द्वारा अपने वादे के अनुसार जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर दतिया की जनता को दी एक बड़ी सौगात । यह ऑक्सीजन प्लांट 1000 लीटर प्रति मिनिट मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई करेगा। मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन किया। वही कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार ने मंत्री को यह बताया कि इस प्लांट से कैसे ऑक्सीजन अस्पताल तक पहुंचेगी।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डा राजेश गोर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.बी. कुरेले सिविल सर्जन डॉक्टर केसी राठौर, आरएमओ डॉ माटोली रोगी कल्याण समिति के सदस्य बलदेव राज बल्लू, अजय जैन, कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, आनंद पाठक' विजय झंडा गुरु 'प्रशांत ढेगुला, योगेश सक्सैना, दीपक ,बिपुल , मांदाता सिंह, जीतू, पुनीत टिलवानी ,संतोष यादव दाऊ, किरण गुप्ता ,रंजना भटनागर,श्वेता गोरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।