राजघाट थाना क्षेत्र गोरखपुर
सगे देवर और देवरानी मिलकर बड़े भाई के मरने के बाद गवार विधवा भाभी के साथ तरह तरह से करते रहते है घरेलू उत्पीड़न और जमीनी विवाद
सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय विजय अग्रहरि,मुo- मिर्जापुर काली मंदिर के सामने, थाना राजघाट जनपद- गोरखपुर की निवासनि हैं उनके 3 पुत्र और 4 देवर है लेकिन उनका देवर के साथ कोई मतलब नहीं रहता करीब 9 से 10 महीने पहले देवर, प्रमोद अग्रहरी, राकेश अग्रहरी और देवरानी सुलोचना देवी पत्नी प्रमोद अग्रहरी ने मिलकर घर पर ही स्टाम्प पेपर पर अंगूठा लगवा लिया और उनसे 4500 सौ रूपए भी ले लिया था और उसके बाद कचहरी से कागज बनवा कर देदिया पेपर को जब उन्होंने अपने बड़े बेटे को दिखाया तो जमीन के हिस्से से जुड़ा पेपर है पता चला और फ़िर बड़े बेटे के गैर मौजूदगी में ही भवन का निर्माण करा लिया जमीन के नापी के बिना और एक हिस्सा छोड़ दिया और उसके बाद छोड़े हुए हिस्से को हड़पने के मकसद से दिनांक 24-07-2021 सुबह करीब 6 बजे ही लेबर मिस्त्री लगाकर निर्माण कार्य करा रहा था। बड़ा बेटा सो रहा था सोरगुल सुनकर जब बड़ा बेटा उठा तो जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था बेटे के मना करने पर चाचा प्रमोद अग्रहरी, राकेश अग्रहरी, कमलेश अग्रहरी पुत्र स्वर्गीय शिशुपाल अग्रहरि, चाची सुलोचना देवी पत्नी प्रमोद अग्रहरी मिलकर मारपीट गाली गुप्ता देना चालू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे बड़े बेटे ने डायल 112 भी इसकी सूचना दी पुलिस आयी तो भी पुलिस के सामने ही बेटे को गाली गुप्ता दे रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई पुलिस दोनों पक्छो को समझा कर चली गई
सुनीता देवी का कहना हैं कि हमारी जमीन की नापी हो ।
