विदिशा से नीरज शर्मा की रिपोर्ट -
शमशाबाद....कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां की जा रही है, लेकिन वैक्सीन न होने के कारण लोगों को केन्द्रों से वापस लौटना पड़ रहा है। आज शहर के वैक्सीनेशन केन्द्रों वैक्सीन लगवाने के लिए लोग केंद्र पर सुबह सात बजे से ही गांव से आकर लाइन में लग गये बाजार में वैक्सीन लगवाने वालो कि भीड़ रही । सैकड़ो की सँख्या में गांव से महिलाये वैक्सीन लगवाने केन्द्रों पर पहुँची। प्रशासन द्वारा आज नगर में लोगो को सुविधा के लिये वैक्सीन लगवाने के लिये चार केन्द्र बनाये गये लेकिन चारो केन्द्रों पर जनता का वैक्सीन लगवाने के लिये हुजूम उमड़ पड़ा बाजार में व वेक्सिनेशन केन्द्रों पर ज्यादा भीड़ भाड़ होने से पुलिस को व्यवस्था के लिये मशक्कत करनी पड़ी । चार केन्द्रों पर एक हजार डोज की व्यवस्था की गई थी जो दोपहर में ही खत्म हो गई जिससे पाँच सौ से अधिक ग्रामीणों को वापस जाना पड़ा। वैक्सीन कब आएगी इसकी जानकारी भी लोगों को नही दी जा रही है।
जिन लोगों को दूसरा डोज लगवाना था वह भी घण्टों लाइन में लगने के बाद भी वैक्सीन खत्म होने के कारण वापिस जाना पड़ा।
कोरोना की तीसरी लहर आने की जानकारी देकर लोगों को सतर्कता के निर्देश दिए जा रहे है। मगर क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। तीसरी लहर आने की संभावना और वैक्सीनेशन न होने पर लोग दहशत में है। वहीं दूसरा डोज वैक्सीन लगवाने लोगों को मैसेज आ रहे हैं लेकिन केन्द्रों पर घण्टो मशक्कत के बाद वैक्सीन खत्म होने से ग्रामीणों को वापिस लौटना पड़ रहा है ।
नगर के लोग केन्द्रों पर भीड़ भाड़ ज्यादा होने से वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं ।
" हमारे पास पन्द्रह सो डोज आये थे 250-250 डोज सांगुल, बरखेड़ा जागीर में व एक हजार डोज शमशाबाद में लगाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन गांव से ज्यादा लोगों के आने के कारण दोपहर में ही वैक्सीन खत्म हो गई। डॉ वैभव मोदी प्रभारी शासकीय अस्पताल शमशाबाद
" केन्द्रों पर भीड़ अधिक होने से नगर के लोग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं शमशाबाद के लिये ज्यादा वैक्सीन की व्यवस्था की जाये।
प्रदीप माहेश्वरी अध्यक्ष व्यापार महासंघ शमशाबाद


