नरसिंहपुर से अमित वर्मा की रिपोर्ट -
सात दिवस में निराकरण न होने पर कलम बंद हड़ताल की चेतावनी म. प्र. करेली - विगत दिनांक 12 जुलाई 2021 को संयुक्त मोर्चा ने जनपद पंचायत करेली में पदस्थ सभी 12 विभागों के प्रमुख अधिकारी,कर्मचारियो ने संयुक्त रूप से सामूहिक अवकाश पर रहकर विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि मांगों का 7 दिवस में निराकरण न होने पर संयुक्त मोर्चा द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाने को कहा है। इसके उपरांत लक्ष्य आधरित कार्य के दवाब में आकर खरगोन के भीमनगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्व.श्री राजेश बाहेती एवं धार जिले के गंधवानी के उपयंत्री स्व.श्री प्रवीण पंवार द्वारा आत्महत्या करने पर शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से जनपद पंचायत करेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रबल अरजरिया जी, तिलकराम दोहरे, दीपक रघुवंशी, पंचायत सचिव संगठन अध्यक्ष करेली हरिशंकर कौरव, अशोक तिवारी ,धर्मेन्द्र चौरसिया एवं सभी अन्य सहयोगी साथी अधिक संख्या में सम्मिलित रहे ।

