मंत्री जी! यह रोड आपके ही विभाग और आपके ही विधानसभा की है, इतना भेदभाव क्यों ? - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


मंत्री जी! यह रोड आपके ही विभाग और आपके ही विधानसभा की है, इतना भेदभाव क्यों ?


अतुल जैन


शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग से सटे आदिवासी वाहुल्य क्षेत्र छर्च की है। जो इन दिनों अपनी दुदर्शा पर आंशू वहां रही है। हालात यह है कि पोहरी रोड से छर्च जाने बाली यह 15 किमी की सडक चीखचीख कर अपनी दुदर्शा पर आंशू बहा रही है। हालात यह है कि इस सडक में गढडे नहीं बल्कि यह सडक गढडों में कहे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस क्षेत्र के लोगों को उपचुनाव के बाद लोकनिर्माण विभाग के मंत्री बनने पर लोगों को राहत थी कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें इस गढडे बाली रोड से निजात मिल सकेगी। परंतु यहां तो हालात और भी विगड गए। पहली ही बारिश में यह सडक गायब हो गई और यह गढडे हादसे का सबस बनने जगे।



जी हां हम बात कर रहे है पोहरी रोड से छर्च जाने बाली सडक जो चीख चीख कर अपनी दुदर्शा बयान कर रही है। इस रोड से चुनाव के समय मंत्रीजी सहित पूरा अमला पहुंचा लोगों को इस रोड निर्माण का आश्वासन देकर बोट तो बटोर लिए परंतु अब यहां लोग बोट देने के बाद अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।



हालात यह है कि इस रोड पर कार निकलना तो दूर बाईक से ही सफर में परेशानी आ रही है। इस रोड पर इक्का दुक्का बसे भी चल रही है। परंतु वह भी इस हालात में है कि वह छ माह में ही कबाडे में तब्दील हो जाती है। जिसके चलते इस रूट पर बस संचालक अपनी बस तक चलाने तैयार नहीं है।



बीते रोज भी प्रिंस बस छर्च से 5 किलोमीटर दूर इन गढडो के चलते हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार और ड्रायवर की सूझबूझ से बच पलटने से तो बच गई। परंतु इस रोड पर लगातार हादसे हो रहे है। यहां की पब्लिक को मंत्री राठखेडा से उम्मीद है कि यह सडक जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाए।