सिरोंज की जमी से मानवता की सेवा में विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया और यह रिकॉर्ड पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के नाम पर समर्पित किया - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


सिरोंज की जमी से मानवता की सेवा में विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया और यह रिकॉर्ड पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के नाम पर समर्पित किया



विदिशा से नीरज शर्मा की रिपोर्ट  - 

सिरोंज। रविवार को सिरोंज की जमी से मानवता की सेवा में विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया और यह रिकॉर्ड पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के नाम पर समर्पित किया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के ज्यूरी मेम्बर अंतिम कुमार जैन ने हैल्पिंग हैण्ड के क्षेत्र में इस रिकॉर्ड के बनने की घोषणा करते हुए पुरुस्कार में दिए जाने वाले मैडल को पं. लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति न्यास के सदस्य उमाकान्त शर्मा एवं विकास पचौरी फाउंडेशन के मेम्बर विकास पचौरी को सभी समाज के धर्मगुरुओं एवं कार्यक्रम में शामिल सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान किया। जिसे फाउण्डेशन एवं स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा न्यास के सदस्यों ने मंच पर बने उनके चित्र पर समर्पित किया। इसके पूर्व स्व. पं. लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति लोककल्याण न्यास के सदस्यों ने मानवसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विकास पचौरी का सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया। 

रविवार को चंद्रमोहन सभागार में आयोजित रक्त परीक्षण शिविर के समापन समारोह में विकास पचौरी ने कहा कि छः वर्षाे से रक्त समूह परीक्षण के क्षेत्र में अभियान को लेकर मिशन पर काम कर रहे थे। इस अभियान में स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा का नाम जुड़ते ही मात्र 17 दिन में हुए परीक्षणों से यह रिकॉर्ड विश्व में अपना स्थान प्राप्त कर गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यास के सदस्य उमाकांत शर्मा ने कहा कि मानवसेवा के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए इस शिविर का आयोजन सहज रूप से किया था। परंतु लक्ष्मीकांत शर्मा के प्रति क्षेत्र की जनता के अपार स्नेह से मात्र 15 दिनों में 55 हजार से अधिक लोगों ने स्वप्रेरणा से उनके नाम को विश्व में गौरवान्वित करने के लिए इस अभियान को सफल बनाया। जीवन में रक्त का बड़ा महत्व है। आने वाले समय में प्रयास करेंगे कि सिरोंज में ब्लड बैंक यूनिट की स्थापना हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मगुरूओं की उपस्थिति में स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिसके बाद धर्मगुरूओं ने मंच से मानव कल्याण की कामना को लेकर प्रार्थनायें की। इस अवसर पर मंच पर पं. शिवमुनि आर्य, पं. पूर्णानंद शर्मा, बागमल जैन, फादर एंथिनो पैय्यव पल्ली, सिस्टर एंजेजिल, सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती उर्मिला-देवी पचौरी, डॉ. जी.के. माहेश्वरी मंचासीन रहे। जिनका न्यास के सदस्यों ने शाल, श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मान किया।