नरसिंहपुर से राजकुमार दुबे की रिपोर्ट -
बड़ी खबर नरसिंहपुर से जहाँ पटवारी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
तो ये बड़ी कार्यवाही जबलपुर लोकायुक्त द्वारा नरसिंहपुर में की गई
आवेदक राजेश लोधी पिता की सूचना पर आरोपी_विकास वेदी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।
पिता की जमीन का स्वयं के नाम पर नामांकन कराने के लिए 3500 रुपये की रिश्वत की मांग पटवारी ने की गई थी, रिश्वत राशि_3500/रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
उक्त आरोपी पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने आज नरसिंहपुर गाँधी चौराहे पर ट्रैप किया।
जबलपुर लोकायुक्त की टीम के सदस्य उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा, टीमके अन्य सदस्य शामिल रहे।

