कालिका तिवारी विषेस संवादाता देवरिया -
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर कांग्रेस कमेटी, सुचना का अधिकार, युवा कांग्रेस,असंगठित कामगार कांग्रेस अलपसंख्यक कांग्रेस के नेतृत्व में देश में बढती महगाई एंव पेट्रोल डीजल के दामों में बढोत्तरी के खिलाफ सैकड़ों से अधिक कांग्रेसी नेताओं का बैलगाड़ी, रिकस्रा, पैदल मार्च कर योगी मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया गया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी गिरी ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से महगाई अपनी पैर फैलाया है सरकार महगाई को रोकने में विफल है जनता के उपर बोझ डाला जा रहा है कांग्रेस अब सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध करेगा! सचिव /प्रभारी कौशल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार आय दिन पेट्रोल डीजल गैस के दामों में बढोत्तरी कर देश की जनता के उपर एक भारी बोझ डाल रही है! उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य नागेंद्र शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या लुट डकैती का बोलबाला है योगी सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है पेट्रोल डीजल गैस के दामों को बढाकर सरकार किसानों को कमजोर करना चाहती है जनता अब इस तानाशाही सरकार को आने वाले आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लें चुकी है महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उतपीड़न हो रहा है और सरकार अपने आप को पीठ थपथपा रही है प्रर्दशन में युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव, एन एस यू आई के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष प्रताप शुक्ल, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा, एडवोकेट म्रित्युंजय पति त्रिपाठी, अशोक कुशवाहा, मेराज अहमद अभय शुक्ल, विशाल मिश्र, दीपक पटवा, हीरानंद राय, महेंद्र प्रताप अंम्बेडकर, सुबास राय, ऋषिकेश मिश्र, कार्तिकेय मिश्र, प्रदीप कुमार यादव, युनुस अंसारी, मधु शर्मा, विजय कुमार मिश्र रीता देवी, विजय शंकर मिश्र, गणेश वर्मा, नीरज मिश्र, आदि भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे!

