सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर जप्त जेसीबी मशीन पर राजसात की कार्यवाही
अज्ञात अनावेदक पर 4 लाख 12 हजार 500 की राशि अधिरोपित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सिंह द्वारा प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा सागर के प्रतिवेदन के आधार पर खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर मध्य प्रदेष रेत (खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम तहत अज्ञात अनावेदक पर 4 लाख 12 हजार 500 रूपये अधिरोपित किए जाने एवं मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम के तहत जप्त एक जेसीबी मशीन को शासन पक्ष में राजसात किए जाने की कार्यवाही की गई है।
उक्त संबध में किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी में 23 अगस्त को उपस्थित होकर लिखित पेष कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी आगासौद द्वारा 16 जून 2021 को ग्राम हांसलखेड़ी में जेसीबी चेचिस नं. टी08सी02988 इंजन नं. 0800386 को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में थाना आगासौद में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। मौके पर लगभग 20-22 ट्राली रेत पड़ी है, 3 घनमीटर प्रति ट्राली के मान से कुल अवैध उत्खनित 66 घनमीटर होता है।

