झमाझम बारिश के साथ किया अम्बेडकर वार्ड ललमटिया शान्तिधाम में वृक्षारोपण - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


झमाझम बारिश के साथ किया अम्बेडकर वार्ड ललमटिया शान्तिधाम में वृक्षारोपण


सिवनी से सुधीर बघेल की रिपोर्ट -


झमाझम बारिश के साथ किया अम्बेडकर वार्ड ललमटिया शान्तिधाम में वृक्षारोपण

रसूखदार बन रहे शान्तिधाम के विकास में रोड़ा

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन, नगरपालिका के अधिकारी नही ले रहे सुध

सिवनी/ ललमटिया सिवनी स्थित

शांति धाम जहाँ साढ़े तीन एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि पड़ी है।जो मोक्ष धाम के लिए आरक्षित है और उपयुक्त भी है जिसका उपयोग शव दाह के लिए किया जा रहा है उक्त शासकीय भूमि से रसूखदार भूमाफिया की भूमि लगी हुई है भूमाफिया द्वारा उक्त शासकीय भूमि के कुछ हिस्से में भविष्य में आर्थिक लाभ की दृष्टि से अवैध अतिक्रमण कर विवादित बनाकर जनहित के कार्य मे रोड़ा बनाया जा रहा है।जिसके लिए समाजसेवी गोविंद श्रीवास द्वारा आमरण अनशन के बाद उक्त स्थल से नगरपालिका तक दण्डवत यात्रा आंदोलन तक किया जा चुका है जिससे जिला प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन सक्रिय होकर उक्त भूमि का सीमांकन करवाकर मोक्ष धाम के निर्माण करवाने की ओर पहुँच मार्ग पक्का बनबाने का आश्वासन दिया था।परंतु आज पर्यंत तक प्रगति शून्य है मृत देह आत्मा को शांति दिलाने व दाह संस्कार करने के लिए जाने वाले परिजनों को अत्यंत कष्टमयी सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों संग विपतलाल विश्वकर्मा, समाजसेवी गोविंद श्रीवास उर्फ भैया सरकार, किसान मोर्चा के राजेश पटेल, धनीराम बैधराज,पूर्व ग्रामीण बैंक प्रबंधक दीनानाथ दंडवते, रमेश उइके रामनाथ डेहरिया संदीप चौहान व अन्य वार्डवासियों के सहयोग से आज झमाझम बारिश में उक्त मोक्ष धाम स्थल की सीमा पर पीपल बरगद के पेड़ों का पौधरोपण किया गया उक्त पौधरोपण के दरम्यान उपस्थित जनों द्वारा विशेष चर्चा का बिषय रहा कि उक्त मोक्ष धाम के जीर्णोद्धार में विशेषकर बाजू से लगी भूमि के भूमिस्वामी जो रसूखदार व भूमाफिया है उक्त भूमि को विवादित बनाने की मंशा के साथ जीर्णोद्धार के कार्यो में रोड़ा बने हूए है ।क्योंकि सर्वविदित है कि समीपस्थ भूमि स्वामी भूमि के क्रय विक्रय में मशहूर व्यवसायी है जिनकी लंबी पकड़ स्थानीय प्रशासन में होने के नाते नगरपालिका प्रशासन मौन धारण कर हीला हवाला करते आ रहा है और अपनी आर्थिक प्यास बुझाने के लिए अनुपयोगी निर्माण कार्यो में ध्यान मग्नरत है। विडंबना यह है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी अपने कार्यालय में मिलते नहीं और घर जाकर संपर्क करने पर उनकी सेवा में लगे कर्मचारियों द्वारा रटे रटाये शब्द दोहराते है कि साहब आफिस में है।इस तरह से हमारा नगरपालिका का दुर्भाग्य है कि यह पहला अजूबा की समझे कि नगरपालिका में पहले सीएमओ साहब है जो आमजनों जनसेवकों से मिलना उचित नहीं समझते ओर अपने कार्यालय से भी नदारत रहते है।अतएव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि उक्त मामले को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर समुचित समाधान करवाने के साथों साथ नगरपालिका की लचर पचर कुव्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करवाने की ओर भी ध्यान अवश्य देंगे ऐसी नगरवासियों की ओर से अपेक्षा की जाती है। तथा विशाल उदार ह्रदयवादी सेवानिवर्त शिक्षक जो अपने विभाग की परिभाषा के अनुरूप स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशवान करता है अंबेडकर वार्ड निवासी पीपरडाही शाला से सेवानिवृत्त शिक्षक दयाल सिंह चौहान द्वारा अपने जीवन की रक्त पसीने की कमाई गई राशि से मोक्ष धाम के जीर्णोद्धार में व्यय की गई जो लाखों के ऊपर है जो प्रेरणादायक अनुकरणीय है।स्वेच्छा से निर्माण कार्य मे व्यय की गई पूँजी के जनहितैषी कार्य मे सदुपयोग का जितनी प्रंशसा की जाए कम है । भविष्य में ऐसे ही उत्कृष्ट कार्यो में सहयोग दिशा व साथ मिलने की आशा में सँयुक्त किसान मोर्चा नगरवासियों की ओर से आभार व सधन्यवाद अदा करता है।