शिवपुरी से कपिल धाकड़ की रिपोर्ट
पुरानी पेंशन बहाली राष्टीय आंदोलन मध्यप्रदेश के वेनर लते आंदोलन के राष्टीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धुजी एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द डेहरिया जी के आव्हान पर मध्यप्रदेश में शासकीय सेवकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला जिला स्तरीय ज्ञापन दिया।
एन एम ओ पी एस के प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन जाटव एवं जिला अध्यक्ष भरत सिंह धाकड़ ने बताया कि प्रदेश व्यापी आंदोलन के समर्थन में कोविड -19 वैशिक महामारी बीमारी के दौरान दिवंगत राज्य शासकीय सेवकों के आश्रितों को विशेष परिवार पेंशन व कुटुंब पेंशन तथा अनुकंपा नियुक्ति ,राष्ट्रीय कोरोना योद्धा अवार्ड एवं विशेष आर्थिक लाभ दिए जाएं,तथा पुरानी पेंशन बहाल की जाये।

