जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर शातिर बदमाश चाकू खोंसकर घूमते पकड़ा गया - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर शातिर बदमाश चाकू खोंसकर घूमते पकड़ा गया


जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट - 

               थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध  आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 107/166, 110 जाफौ, जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यवाही की गयी है।


                थाना क्षेत्र का यशवंत सिंह राजपूत पिता संजय सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी प्रोफेसर कालोनी का एक शातिर  अपराधिक प्रवृत्ति युवक  है जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा  दिनाॅक 24-6-2021 को यशवंत सिंह राजपूत का 6 माह की  अवधि के लिये जिला जबलपुर  एवं सीमावर्ती जिलों मण्डला, डिण्डेारी, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया गया था जिसे उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी ।

                   आज दिनांक 4-7-2021 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर थाना माढेाताल क्षेत्र में घूम रहे यशवंत सिंह राजपूत को चाकू खोंसकर घूमते हुये रंगे हाथ पकडा गया है, यशवंत सिंह राजपूत के विरूद्ध  धारा  25 आम्र्स एक्ट एवं 188 भादवि तथा 14 म.प्र.रा.सु. अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

 उल्लेखनीय भूमिका -     जिला बदर के आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिव गोपाल गुप्ता, सउनि दयाशंकर सेन, प्रघान आरक्षक हिमलेश वै़घ आरक्षक महेश पाण्डे, सुदीप ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।