डोलामाइट ठेकेदार की गुंडागर्दी पर कार्यवाही करने यूनियन ने लिखा पत्र
लोकोपायलेट को जान से मारने की धमकी पर पुलिस की कार्रवाई शुन्य
![]() |
| उमेश चन्द लोकों पालेट |
उपरोक्त घटना मालगाड़ी लगाने को लेकर 29 जून 2021को लोकोपायलेट ओर ठेकेदार के साथ विवाद हो गया था जिसमें ठेकेदार के द्वारा लोकोपालेट को गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दे दी थी जिसकी शिकायत 30 जून को नैनपुर आरपीएफ थाना , जीआरपी थाना एंव वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर एंव वरिष्ठ मंडल परिचालक प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर को किया था जिसपर पूरे पांच दिन बीत जाने के बाद कार्य वाही न हो पाने के कारण आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन नागपुर वी हरे कृष्णा डीएस के द्वारा डिविजनल रेलवे मैनेजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर, एडीआरएम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर , डी ई ई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर, डीसीएम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर, डी ओ एम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर डीएसओ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर, बीएसपी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 5 जुलाई 2021 को कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है। साथ ही राधेश्याम एल मंडल संयोजक एस ई सी आर एस यू नागपुर के द्वारा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता परिचालक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित किया है जिसमें लेख है कि गत दिनों लोकोपालेट से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी गई है जिस पर ठेकेदार पर कार्यवाही की जावे।
इनका कहना है
वाद-विवाद की शिकायक प्राप्त होने के बाद चिरईडोगरी रेल्वे स्टेशन में पुलिस बल की तैनातकराकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। शिकायत पर कार्रवाई जीआरपी थाना करेगा।
सतीष सिंह
आरपीएफ थानाप्रभारी नैनपुर
////////////////////////////
शिकायत प्राप्त हुई है जांच जारी है अभी स्टेशन मास्टर राजेन्द्र ठाकुर के व्यान लिया गया है आगे पीड़ित शिकायत करता उमेश चन्द्र एंव ठेकेदार शोभाकान्त झा के व्यान लेनावाकी है।
डी के सिंह
जीआरपी थाना प्रभारी नैनपुर

