छिंदवाड़ा से संतोष जैन की रिपोर्ट
आज दिनांक 27/03/2021 को होम्योपैथी डिस्पेंसरी छिंदवाड़ा द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के विरुद्ध प्रतिरक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने जिला आयुष अधिकारी डॉ किशोर गाडबैल के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा में पदस्थ पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया गया।
होम्यो. चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरभि शारंगपुरे ने बताया कि पुलिस कर्मियों के 350 परिवारों एवं लगभग 1300 लाभार्थियों को होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक अल्ब 30 एवं इसकी उपयोगिता , तथा इनके सेवन का तरीका एवं डोज़ समझाया गया । इस प्रयास में आर आई श्री नायडू एवं सहित उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा। धीरेन्द्र तिवारी , दुर्गा बाई एवं सहोदरा नाविक द्वारा उनके एवं परिवार जनों के लिए औषधि प्रदान की गई।
डॉ सुरभि शारंगपुरे ने बताया कि इस औषधि के कोई दुष्प्रभाव नही होते। बच्चो एवं बड़ो सभी को दी जा सकती है।
सेवन विधि
*औषधि की 4 गोली दिन में 1 बार , 3 दिन तक लगातार खाना है।
*औषधि के आधा घंटा पहले व आधा घंटा बाद तक कुछ न खाये।
*औषधि खाते वक्त मुह साफ होना चाहिए ।
