जबलपुर से शारदा चक्रवती व गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट -
आज प्रभारी मंत्री की बैठक में विधायक विनय सक्सेना द्वारा मांग की गई कि जबलपुर के जिन 1 लाख युवाओं ने वैक्सीन लगवाने हेतु प्रारंभिक रूप से पंजीयन कराया है उनके सम्पूर्ण वैक्सीनेशन कार्यक्रम को हम जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निजी स्तर पर कराने हेतू अनुमति प्रशासन द्वारा दी जाए तथा इस कार्यक्रम हेतु आवश्यक डॉक्टर,पैरामेडिकल स्टॉफ आदि व्यवस्थाएं भी सरकार से नही मांगी जाएंगी अपितु निजी स्तर पर जनप्रति निधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जुटाई जाएंगी है, इस प्रस्ताव पर तत्काल अन्य विधायक गणों ने भी सहमति देकर तत्काल अनुमति जारी करने की मांग की है ।
विनय सक्सेना ने बताया कि सरकार हमें अनुमति देकर वैक्सीन के 1 लाख डोज क्रय कर उपलब्ध करादे तो आगे की समस्त जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की होगी इस हेतु राशि 50 लाख रुपये तत्काल खरीदने हेतु देने की सहमति भी विधायक विनय सक्सेना द्वारा दी गयी है।

