जबलपुर से अजय पारे की रिपोर्ट -
कोरोना गाईड लाईन का कडाई से पालन कराने एवं होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु जबलपुर पुलिस द्वारा चाक-चैबंद व्यवस्था लगाई जा रही है। शहर में संवेदनशील स्थानों पर 14 अस्थाई पुलिस चैकियाॅ बनायी गयी है, जिसमें प्रभारी अधिकारी के साथ पर्याप्त बल रखा गया है।
इसी प्रकार शहर में 22 स्टापर चैकिंग प्वाईट, 130 फिक्स प्वाइंट लगाये जायेंगे साथ ही 72 अतिरिक्त पैट्रोलिंग मोबाईलो के अलावा 22 थाना प्रभारी मोबाईल, एवं 30 डायल 100 वाहन, तथा थानांे की चीता मोबाईले, भी लगातार शहर की गली-गली में घूमती रहेगी, साथ ही प्लेन क्लाथ में भी कर्मचारियों को आसूचना संकलन हेतु क्षेत्र निर्धारित कर लगाया गया है, जो लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुये स्थिति पर निगाह रखेंगे, जो किसी भी घटना की सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम एवं वरिष्ठ अधिकारियो को देंगे।
इसी प्रकार देहात थाना क्षेत्रों में भी अतिरिक्त मोबाईलों को लगाया गया है, साथ ही संवेनदशील गाॅवों एवं स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाये गये है।
शहर एवं देहात में उपरोक्त सभी पेट्रोलिंग मोबाईलोें एवं फिक्स प्वाईन्ट, अस्थाई चैकी , स्टाॅपर चैकिंग प्वाईट पर वि.स0.बल एवं जिला पुलिस बल के लगभग 2000 अधिकारी/कर्मचारी लगाये गये है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि कोरोना के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मुंह में मास्क अच्छे से लगायें, सोशल डिस्टैंस हमेशा मैनटेन करें , सेनेटाईजर का उपयोग करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, होली, का त्यौहार घर में ही रहकर मनायें।
Home
jabalpur city
madhya-pradesh.
Top
कोरोना प्राटोकाॅल का कड़ाई से पालन कराने एवं होली का त्योहार शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जबलपुर पुलिस ने की चाक-चैबंद व्यवस्था
कोरोना प्राटोकाॅल का कड़ाई से पालन कराने एवं होली का त्योहार शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जबलपुर पुलिस ने की चाक-चैबंद व्यवस्था
Tags
# jabalpur city
# madhya-pradesh.
# Top
Share This
About santosh
Top
लेबल:
jabalpur city,
madhya-pradesh.,
Top
