जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना कैंट की संयुक्त टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा खिलाते हुये रंगे, पकडा गया है।
थाना प्रभारी केण्ट श्री विजय तिवारी ने बताया कि आज दिनांक 5-4-21 की दोपहर में क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गली नम्बर 16 में रितेश उर्फ चूना चैकसे मोबाइल के माध्यम से हार जीत की बाजी लगवाकर सट्टा खिला रहा हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कैंट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये गली नम्बर 16 काली मंदिर के पीछे घेराबंदी कर रितेश उर्फ चूना चैकसे उम्र 28 वर्ष निवासी गली नम्बर 16 सदर केण्ट को पकड़ा गया तलाशी लेते हुये मिले रियलमी कम्पनी के मोबाइल को चैक किया गया, जिसमे व्हाटसएप के माध्यम से सट्टे के हारजीत के अंक लिखा होना पाया गया , कब्जे से मोबाईल तथा 11 हजार 720 रूपये जप्त करते हुये आरोपी रितेश उर्फ चूना चैकसे के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी हेै।
उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, आरक्षक राधेश्याम, ओमनारायण , अमीरचंद, रोहित, मुकुल , आनंद तिवारी एवं थाना केण्ट के उप निरीक्षक ए.बी .सिंह, प्रधान आरक्षक जय प्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।

