सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
मंत्री गोपाल भार्गव ने क्षेत्रवासियों के हितों एवं भारी गर्मी से पेयजल संकट से निपटने़ सुनार एवं देहात नदी पर बने जलाशयों से पानी छुड़वाने के दिये निर्देश
अप्रैल, मई और आधी जून तक होने वाली भीषण गर्मी के मौसम में रहली नगर तथा गढ़ाकोटा नगर में पीने के पानी व निस्तार के लिए पानी के आगामी गम्भीर संकट को देखते हुए मैंने जिला कलेक्टर व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर केसली के पास सुनार और देहार नदियों पर बने बड़े जलाशयों से पानी छुड़वाया है। यह पानी एक सप्ताह में रहली तथा 10 दिन में गढ़ाकोटा तक पहुंच जाएगा जिससे दोनो नगरों व नदी किनारे के नागरिकों व मवेशियों के लिए भीषण गर्मी में पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
परन्तु नदियों के किनारे पर बसे ग्रामों के किसान बंधुओं और नागरिकों से मेरा एक विशेष निवेदन है कि यह पानी मैंने सिर्फ पीने व निस्तार के लिए तथा मवेशियों के खुलवाया है इसलिये इस पानी से खेती की सिंचाई न करें । इस पानी से सिंचाई करते पाए जाने पर, जिला प्रशासन, एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग तथा नगरपालिकाओं द्वारा मोटर पम्प, पाइपलाइन आदि जब्त कर जुर्माने की सख्त कार्यवाही की जाएगी जिसकी जवाबदारी स्वयं आपकी होगी।


