जबलपुर से रिचा शर्मा की रिपोर्ट -
शहर में संक्रमितो की संख्या तेजी से बढ़ रही है सोमवार को विधायक संजय यादव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए स्वास्थ्य विभाग को 1812 नमूनों की जांच में 257 व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव मिले एक पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई यह अभी तक 1 दिन में मिले सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं इससे पहले पिछले वर्ष 20 सितंबर को 251 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले थे स्वस्थ होने पर सोमवार को 168 मरीज डिस्चार्ज किए गए जिले में कोविड-19रिकवरी रेट घटकर 90.72% रह गया है जिले में अभी तक कुल 20282 व्यक्ति कोरोना की जकड़ में आ चुके है इसमें 18401 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं कुल 274 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो चुकी है एक्टिव केस 1607 हैं

