जबलपुर से संतोष जैन की रिपोर्ट -
कानून की परीक्षा में फोटोकॉपी से हाईटेक नकल,
ऑनलाइन चालबाजी,
देवी अहिल्या विवि से संबंध लॉ कॉलेज की परीक्षा में उजागर हुई बड़ी गड़बड़ी दूसरों से लिखवा लिए जवाब
इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबंध लॉ कॉलेज के छात्रों ने इस बार नकल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए घर बैठे जवाब लिखने के बावजूद इन्होंने नकल करने में अक्ल नहीं नहीं लगाई कई परीक्षार्थियों ने अपने साथियों की उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी तक अटैच कर दी कुछ उत्तर पुस्तिकाएं भी हैं जिसमें दो या अधिक लोगों की हैंडराइटिंगहै कोरोना की बीच विवि की परीक्षाएं पिछड़ चुकी हैं अभी तक सिर्फ मेडिकल की परीक्षाएं ऑनलाइन प्रणाली से कराई गई ला की परीक्षा ओपन बुक से होनी थी लेकिन बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ने इसकी अनुमति नहीं दी इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा कराई गई दावा किया जा रहा था कि यह परीक्षा ओपन बुक की तुलना में ज्यादा कारगर रहेगी लेकिन इतनी गड़बड़ियां मिलने की बाद मूल्यांकनकरता कापियां जांचने से इनकार करते हुए यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट दी है

