कटनी से रमेश यादव व पूजा गुप्ता की रिपोर्ट -
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी (भा. पु. से. ) के निर्देशन में आज कैमोर नगर में टी.आई कैमोर अरविंद जैन तहसीलदार विजयराघवगढ़ जितेंद्र पटेल एवं प्रभारी सीएमओ नगर परिषद कैमोर पृथ्वीराज सिंह के संयुक्त जांच दल के द्वारा जेल वाहन साथ में लेकर नगर में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 29 ऐसे व्यक्तियों को भ्रमण करते हुए पाया जो सड़कों पर निकल कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से साथ में चल रहे जेल वाहन में निरुद्ध किया गया । साथी जेल वाहन में निरुद्ध किए गए के अनावेदकों के विरूध्द चालानी कार्रवाई भी की गई। नगर के आम जनों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है क्योंकि ऐसे ही शरारती तत्व शासन प्रशासन द्वारा की जा रही मेहनत पर पानी फेरते हैं और संक्रमण की चैन को बढ़ाते हैं । स्थानीय नागरिकों ने ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखने हेतु निवेदन किया है। टीआई कैमोर अरविंद जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक वंश गोपाल पांडे प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, प्रधान आरक्षक अतुल ,आरक्षक सनील, शिवकुमार ,सौरभ के द्वारा कारवाही में में कड़ी मेहनत की गई।
