कटनी से रमेश पांडे की रिपोर्ट -
मोटरसाइकिल MP21 A 4063 से कैमोर से विजय राघव गढ़ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल चालक का अचानक विजय राघोगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 2064 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से चलाने कारण रोड एक्सीडेंट में मौके पर निधन हो गया। जो तत्काल मौके पर कैमोर थाना से उपनिरीक्षक नंदलाल परते सहायक उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पांडे एफआरबी आरक्षक अर्जुन सिंह एवं प्रधान आरक्षक अतुल कुमार द्वारा द्वारा पहुंचकर शव को विजय राघव अस्पताल पहुंचाया गया जहां अज्ञात मृतक के बारे में पतासाजी की गई। मृतक का नाम रामनरेश पिता बसंत सिंह गौंड उम्र 42 साल निवासी जाजागढ़ थाना बरही है जिनके परिवारजन खबर लिखे जाने तक अस्पताल पहुंच रहे हैं । कैमोर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 304 ए 279 , 337 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध कर ट्रक को जप्त कर लिया है।

