जबलपुर से इन्द्रजीत कोष्टा व कुलभूषणसिंह गौतम की रिपोर्ट -
थाना रांझी में आज दि. 10-4-21 की दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि बापूनगर सामुदायिक भवन के पास एक टपरे में मानेगांव का लखन कोल उर्फ लक्की नामक व्यक्ति अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से सवारी आटो में रिफलिंग कर गैस भर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहां पर लखन कोल उर्फ लक्की नामक व्यक्ति अवैध रूप से घरेलू गैस को आटो में रिफलिंग कर रहा था आटेा चालक पुलिस को देखते ही आटेा लेकर भाग गया एवं रिफलिंग करने वाला युवक भी भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम लखन कोल उर्फ लक्की कोल उम्र 20 वर्ष निवासी गांधी चौक मानेगांव बताया जिसके कब्जे से 4 एच.पी. कम्पनी के गैस सिलेण्डर, एक भारत कम्पनी का सिलेण्डर, 3 इलेक्ट्रानिक मोटर जिनमें एक तरफ गैस सिलेण्डर के रेग्युलेटर तथा दूसरे तरफ नोजल लगे है रबर पाईप एवं नगदी 620 रूपये जप्त किया गया आरोपी लखन कोल द्वारा ज्वलनशील पदार्थ घरेलू गैस सिलेण्डर से लापरवाही पूर्वक इलेक्ट्रानिक मोटर से गैस रिफलिंग कर सवारी आटो में भरने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 285 भा.द.वि. एंव 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस भरने वाले आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी रांझी श्री आर.के. मालवीय, उप निरीक्षक बी.एल. धुर्वे, प्रधान आरक्षक कैलाश मिश्रा, आरक्षक प्रदीप तिवारी, वीरेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

