छिंदवाड़ा से सूरज व्यास की रिपोर्ट -
⭕ सांसद नकुल नाथ ने दी छिंदवाड़ा को कोविड हॉस्पिटल की सौगात
⭕ बिना किसी शासकीय निधि के कोरोना अस्पताल तैयार करने वाले देश के एकमात्र सांसद
छिंदवाड़ा जिले के युवा सांसद नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा जिले को एक विशेष कोरोना अस्पताल की सौगात दी है यह सौगात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सांसद नकुलनाथ ने इस कोराेना अस्पताल के लिये किसी शासकीय निधि का प्रयोग नहीं किया है।
सांसद नकुलनाथ लगातार क्षेत्रीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों से छिंदवाड़ा की जानकारी ले रहे थे और कुछ दिनों पहले ही उन्हें अंदाजा हो गया था कि स्थिति बिगड़ने वाली है,पिछले माह हुई दिशा समिति की बैठक में भी उन्होंने प्रशासन को इस बारे में आगाह किया था, इसी अंदेशे के कारण उन्होंने समय के पहले ही अमरावती की संस्था सरस्वती हरवानी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. अरुण हरवानी से संपर्क किया और नागपुर और मुंबई की तरह एक विशेष कोरोना अस्पताल छिन्दवाडा की जनता के लिए बनाने के लिए पहल की। विदित हो की इस संस्था द्वारा पहले से 105 बिस्तर का विशेष कोरोना अस्पताल अमरावती में संचालित है।
अब तक छिंदवाड़ा जिले में शासकीय अस्पताल में ही कोरोना मरीजों का उपचार हो रहा था। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी इलाज आसानी से नहीं मिल पा रहा था, इस कारण क्षेत्रीय जनता को इलाज में काफी तकलीफ आ रही थी, और विशेष स्थितियों में भोपाल और नागपुर की ओर देखना पड रहा था, लेकिन अब रानी कोठी में नया स्पेशल कोविड हॉस्पिटल बन जाने से इन सभी समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
⭕ आईसीयू बेड ,बाइपेप, वेंटीलेटर और तमाम आधुनिक उपकरणों से लैस होगा अस्थाई कोविड हॉस्पिटल
सांसद नकुलनाथ द्वारा रानी कोठी में जो अस्थाई कोविड हॉस्पिटल बनवाया जा रहा है, उसमें आईसीयू बेड होंगे, बाइपेप यूनिट और वेंटीलेटर की व्यवस्था रहेगी, जहां पर गंभीर रोगियों का इलाज किया जा सकेगा, साथ ही इसके अलावा सामान्य रोगियों के लिए पृथक वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में 65 बिस्तर की कैपेसिटी के साथ अस्पताल तैयार किया जा रहा है, आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाकर 100 बेड तक किया जा सकता है। इस अस्थाई कोविड अस्पताल में विशेषज्ञ, चिकित्सक तथा वे सारे संसाधन उपलब्ध होगे जो कोरोना के उपचार करने में आवश्यक है।
रानीकोठी में बनने वाले कोविड अस्पताल में न्यूनतम शुल्क पर समस्त प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस अस्थाई कोविड अस्पताल की खास बात यह भी है कि सांसद नकुलनाथ, सभी क्षेत्रीय विधायक तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण इस अस्पताल की व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।
⭕ रेमेडिसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी
इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी की खबरें पूरे प्रदेश से लगातार आने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने अपने व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले प्लांट के मालिक से सीधी बात की, और कलेक्टर छिन्दवाड़ा से भी बात करवाई और आश्वासन लिया कि छिन्दवाड़ा में ऑक्सीजन सप्लाई में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
उल्लेेखनीय बात यह है कि पूरे देश मे एकमात्र सांसद नकुल नाथ जी इतने अधिक सक्रिय हैं जिन्होंने बिना किसी शासकीय मदद के कोरोना अस्पताल जैसी सौगात अपने क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध कराई है।

