जबलपुर से शारदा चक्रवर्ती व दिनेश घनघोरिया की रिपोर्ट
👉पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने 60 घंटे के लाॅकडाउन के दौरान आदेशित पुलिस व्यवस्था का स्वयं भ्रमण कर लिया जायजा
👉कई प्वाईटों पर स्वयं रूककर आने-जाने वालों से की पूछताछ, बिना वजह घूमते पाये जाने पर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये चालानी कार्यवाही एवं अस्थाई जेल में निरूद्ध कराये जाने के निर्देश
👉आज प्रातः से शाम 5:00 बजे तक कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन कर बिना वजह घूम रहे 258 लोगों को कराया गया अस्थाई जेल में निरूद्ध, 7 के विरुद्ध की गई 188 भा.द.वि. की कार्यवाही
*👉मुंह पर मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 1576 व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 57 हजार 600 रुपए किया गया समन शुल्क फाइन
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु एवं कोरोना संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जबलपुर जिले के समस्त नगरी क्षेत्रों में दिनाॅक 09-4-21 के शाम 6 बजे से दिनाॅक 12-4-21 के प्रातः 6 बजे तक 60 घंटे का लाॅकडाउन आदेशित किये जाने पर, आदेश का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), के आदेशानुसार पूरे शहर एवं देहात मे 48 फिक्स प्वाईट लगाये गये एवं 36 थाना मोबाईल एवं 42 एफ.आर.व्ही. मोबाईल, तथा 36 चीता मोबाईलों के अलावा 36 अतिरिक्त मोबाईलें लगायी गयी है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने स्वयं पूरे शहर का भ्रमण कर लगायी गयी व्यवस्था था जायजा लिया एवं कई प्वाईटों पर कुछ समय तक रूक कर आने जाने वाले लोगों से स्वयं पूछताछ की तथा बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्ध प्वाईट पर उपस्थित अधिकारियों को चालानी कार्यवाही करने एवं अस्थाई जेल मे निरूद्ध कराये जाने के सम्बंध में आदेशित किया।
आदेश के परिपालन मे आज दिनाॅक 10-4-21 को प्रात: से शाम 5:00 बजे तक कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन कर बिना वजह घूम रहे 258 लोगों को अस्थाई जेल में निरूद्ध कराया गया एवं 7 के विरुद्ध 188 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई की गई है, साथ ही मुंह पर मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 1576 व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 57 हजार 600 रुपए समन शुल्क फाइन किया गया है। कार्यवाही अभी निरंतर जारी है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कडाई से पालन करें, भीड का हिस्सा न बनें, समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्ष्ण होने पर निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करायें।


