कटनी से पंकज गुप्ता व राकेश चक्रवती की रिपोर्ट -
अमरैयापार कैमोर में रहने वाले नौशाद खान दो दिवस पूर्व एक शादी में सपरिवार सतना गए हुए हैं और सूने घर की देखभाल के लिए पड़ोस में रहने वाले मोबीन खान को रात में सोने और देखभाल के लिए बता गए जो पड़ोसी मुबीन खान कल शाम करीब 5:00 बजे घर में झाड़ू लगवाने के लिए गए अंदर जाते ही देखा तो ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर एक व्यक्ति पलंग के नीचे छिपता नजर आया , जिसे पकड़ने पर अंदर घुसे व्यक्ति शंकर कुमार सेन पिता मिथिलेश कुमार सेन उम्र करीब 20 साल निवासी अमरिया पार ने अपने साथ रख कर लाए धारदार चाकू से मुबीन खान के पेट पर हमला कर दिया , जिससे मोबीन खान के पेट कर जाने पर खून निकलने लगा तभी चिल्ला चोट करने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए जो शंकर सेन वहां से धक्का देकर भाग गया। मुबीन खान के द्वारा थाना कैमोर में रिपोर्ट किए जाने पर टी आई कैमोर अरविंद जैन ने पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी (भा. पु. से.) के मार्गदर्शन में तत्काल चोरी करने के लिए घर में घुसे आरोपी शंकर कुमार सेन के विरुद्ध धारा 455, 307 , 323, 324 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है । उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी शंकर सेन का नाम कैमोर में हुई चोरियों में आया है किंतु पुख्ता सबूत नहीं मिला। इस बार आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक नन्हे लाल परते , सहायक उपनिरीक्षक जगदीश कुमार पांडे , प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल , आरक्षक सनील द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया।

