जबलपुर से ललित तिवारी की रिपोर्ट
थाना लार्डगंज अंतर्गत दिनाॅक 29-3-21 को संजय नगर निवासी विनय चक्रवर्ती अपने दोस्त सुदेश विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा, को अपने घर पर बुलाकर होली खेल रहा था सभी गालीगलौज कर रहे थे, पड़ोसी ने गालीगलौज करने से मना किया तो सभी एक राय होकर पड़ोसी से वाद विवाद करने लगे, पडोसी की बेटी ने विरोध किया तो सुदेश ने डण्डे से हमला कर पडोसी की बेटी के माथे मे आॅख के पास चोट पहुंचा दी एवं भाग गये। पड़ोसी की रिपोर्ट पर विनय चक्रवर्ती सुदेश विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा, के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 भादवि एवं 3(2) व्ही, 3(1)5, 3(1)ध एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है, आदेश के परिपालन में आरोपियेां की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लार्डगंज श्री प्रफृल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीमें लगायी गयी है, लगायी टीमों के द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
