सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव श्री नीतेश व्यास ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संभाग आयुक्त एवं मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष श्री मुकेश शुक्ला, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर आरएस वर्मा, डा. रमेश पांडे, डॉ अमरदीप राय सहित अन्य डाक्टर मौजूद थे।
प्रमुख सचिव श्री नीतेश व्यास ने बुन्देलखंड मेडीकल कॉलेज पहुंचकर वहां की कोविड-19 से संबंधित आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं देखी।
श्री व्यास ने मेडिकल कॉलेज की हेल्प डेक्स, आईसीयू, एचडीयू, आइसोलेशन वार्डो का निरीक्षण किया। वहां मौजूद डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी प्राप्त की । श्री व्यास ने बीएमसी की बायोलॉजी लैब में पहुंचकर वहां हो रही टेस्टिंग जांच के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और डॉ अमरदीप राय से जांच के बारे में विस्तार से चर्चा की ।
श्री व्यास ने निरीक्षण के उपरांत बीएमसी के सभाकक्ष में डॉक्टरों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि कोरोना पीड़ितों के साथ-साथ अन्य बीमारियों से ग्रसित आने वाले व्यक्तियों का हरसंभव इलाज करें ।


