जबलपुर से संतोष जैन की रिपोर्ट -
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयंक अवस्थी सर ,एएसपी एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के निर्देशन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी श्री अजय बहादुर एवं थाना पुलिस स्टाफ के द्वारा स्लीमनाबाद बस्ती में आमजन को रोको टोको अभियान अंतर्गत कोरोना संकट के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए सभी को मार्क्स लगाने एवं सोशल डिस्टेंस पालन करने हेतु बताया गया , बिना मार्क्स वालों के विरुद्ध 32 लोगो पर चालानी कार्यवाही व बिना हेलमेट वाहन चलाने वालो के 15 लोगों के विरुद्ध कार्य वाही की गई ,कुल 47 लोगो के विरुद्ध कार्य वाही की गई । ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को बुलाकर समझाइश दी गई एवं अपने अपने गांव में लोगों को जागरूक करने की समझाइश दी गई


