भोपाल से संतोष जैन की रिपोर्ट -
सीएम का स्वास्थ् आग्रह मास्क यानि सुरक्षा कवच,
कोरोना से जंग संक्रमण की रफ्तार से चिंतित सरकार,
मिंटो हॉल परिसर में गांधी प्रतिमा के पास लगा ऑफिस यही हुआ कोरोना रिव्यू
राहत की बात
केंद्र से प्रदेश को इसी हफ्ते मिलेंगे 350 वेंटिलेटर
बेड क्षमता 24000 से बढ़ाकर 36000 करेंगे
आयुष्मान योजना में भी हो सकेगा उपचार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे मिंटो हॉल परिसर में गांधी प्रतिमा के पास कोरोना के खिलाफ 24 घंटे का स्वास्थ्य आग्रह शुरू किया यही सीएम ऑफिस लगा और कोरेौना रिव्यू हुआ अपने मंत्रियों के साथ कोरोना प्रजेंटेंशन वर्चुअल देखा इस दौरान कई संगठन स्वस्थ आग्रह को समर्थन देने पहुंचे सीएम बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक यहीं रहेंगे सीएम ने कहा कि हमने कोरोना की जांच दरें तय की है अन्य मशीनों जैसे वेंटिलेटर के उपयोग और पैथोलॉजिकल जांचों की दरें तय करेंगे आमजन को नई दरों से अवगत कराएंगे भारत सरकार से इस सप्ताह 350 वेंटीलेटर मिल रहे हैं क्षमता 24000 से बढ़ाकर इसी सप्ताह 36000 करेंगे निर्धन तबके के रोगियों का आयुष्मान योजना में उपचार किया जाएगा

