शहडोल मेडिकल कॉलेज में कोरोना पेशेंट के इलाज में लगातार लापरवाही के चलते मौत का आंकड़ा दहाई के पार हो गया,आज तक 24 न्यूज ने हफ़्तों पहले से मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को उजागार कर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया था,एवम संभाग के जनप्रतिनिधियों, नेताओ,पत्रकारों,
समाजसेवियों,एवम जागरूक नागरिको से अनुरोध किया था कि अपने संभाग के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमे स्वयम सतर्क होकर अव्यवस्थाओ के बिरुद्ध आवाज उठानी होगी,किन्तु इस बात को ज्यादातर लोगों ने सीरियसली नहीं लिया,जिस कारण कल रात मौते हुई,मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी,स्टाफ की कमी,सम्बेदना की कमी,एवम सबसे बड़ी चीज मानवता की कमी वहाँ एडमिट पेसेंटो ने महसूस की एवम तड़प तड़प कर कुछ लोग मौत के मुँह में समा गए, जरा सोचिए बांकी जो मरीज वहाँ भर्ती है वो कितने बड़े डर के साये में अपनी बीमारी से जूझ रहे होंगे,शहडोल में चिकित्सा व्यवस्था पूर्णतः दम तोड़ चुकी है,चाहे वो मेडिकल कॉलेज की हो या जिला चिकित्सालय की ,दोनों संस्थानों में प्रिप्लानिंग के साथ कोई भी कार्य नही किया जाता, इन संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारी शासन की कार्य प्रणाली को जिम्मेदार बताते हुए पल्ला झाड़ लेते है,एवम शासन स्तर पर कोई बड़ी लापरवाही पूर्ण घटना के बाद केवल चेहरे बदल कर जनता को चुप करा दिया जाता है,ऐसा कब तक चलेगा,ज्यादातर शासकीय डॉक्टर निज लाभ की चिंता में लगे रहतें है जनसेवा से उनका कोई सरोकार नही होता,तत्कालीन घटना में आक्सीजन की कमी कारण बनी क्यों ,क्या इन विभागों के अधिकारियों को यह नही मालूम था कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की अवश्यक्ताए क्या क्या होंगी ,स्टाफ की कमी क्यो ,इन सभी सवालों का जबाब जनता जिम्मेदार अधिकारियों से चाहती है,जिला चिकित्सालय में भी हमेशा अत्यंत जरूरी दवाओं की कमी बनी रहती है,हार्ट,कोलेस्ट्रॉल,जैसी बीमारियों की दवा के लिए भी लोग भटकते नजर आते है,चिकित्सा विभाग की लापरवाहियों एवम जिम्मेदारियों की फिक्र करते हुए हमेशा संभागीय अधिकारी कमिश्नर महोदय,एवम जिला कलेक्टर महोदय भटकते नजर आते है,क्या जिले के इन उच्च अधिकारियों को अब स्वास्थ्य व्यवस्था को भी स्वयं संचालित करना होगा,चिकित्सा विभाग के ऐसे गैर जिम्मेदार चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जरूरत है केवल विभागीय कार्यवाही न हो बल्कि इनके बिरुद्ध एफ आई आर भी दर्ज की जानी चाहिए, तभी इन असंवेन्दनशील चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संवेदना जाग्रित होगी,आज तक 24 न्यूज़ जिला प्रशासन से अपील करता है कि उक्त घटना के जिम्मेदारों के बिरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

